logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पुराने विवाद के चलते माँ और दो बेटियों पर युवक ने किया चाकू हमला, एक की मौत, दो गंभीर


बुलढाणा: खामगांव के शंकर नगर स्थित बोबडे कॉलोनी में रात को नशे में धुत 25 वर्षीय युवक ने माँ-बेटी पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में 32 साल की एक महिला की मौत हो गई। खामगांव शहर पुलिस ने सिने स्टाइल में आरोपी का पीछाकर उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना निर्माण विवाद के कारण हुई है।

सड़क कार्य के पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने तीन महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया। उनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरेशा घाटे और गोलू उर्फ ​​चरणदास सरासर के बीच पुराना विवाद है। विवाद सड़क के काम को लेकर पैदा हुआ। गोलू सरासर ने घर के सामने बैठी मनोरमा सुरेश घाटे को चाकू मार दिया। मनोरमा की 32 वर्षीय बेटी संध्या और 16 वर्षीय दूसरी बेटी हर्षा अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ीं। तभी गोलू ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

इसमें एक बेटी घायल हो गई और दूसरी बेटी संध्या घाटे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए पहले खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में शाम को अकोला ले जाया गया।