logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: किसान ने खेत में उगाई अफीम, पुलिस ने 12.5 करोड़ का माल किया जब्त


बुलढाणा: जिले के देउलगांव राजा तहसील के अन्धेरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किसान ने अपने खेत में फसलों की जगह अफीम की खेती कर ली। हालांकि, स्थानीय अपराध शाखा को इसकी जानकारी मिल गई। एलसीबी ने कार्रवाई करते हुए साढ़े 12 करोड़ रूपये की अफीम जब्त कर ली। इसी के साथ पुलिस ने खेती करने के लिए किसान को भी गरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी सबसे बड़ी कार्रवाईयों में से एक मानी जा रही है।

अँधेरा गांव निवासी संतोष मधुकर सानप (49) ने अपने खेत में अफीम की खेती की थी। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे को इस बारे में गोपनीय सूचना मिली। उन्होंने और पुलिस टीम ने शुक्रवार, 21 फरवरी को देर रात छापेमारी की। इस ऑपरेशन में अँधेरा पुलिस ने भी सहयोग किया।

स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के पास से 15 क्विंटल 72 किलो अफीम जब्त की गई है। इस माल की बाजार कीमत 12.6 करोड़ रुपये है। आरोपी संतोष मधुकर सानप के खिलाफ अंधेरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8ए, 18ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह साहसिक कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे और पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के मार्गदर्शन में की। यह कार्रवाई आशीष रोही, रूपेश शक्करगे, सचिन कनाडे, प्रताप बजाड़, दीपक लेकुरवाले, वनिता शिंगणे, शेख चांद, पुरुषोत्तम आघाव, सतीश नाथकाकर, दिनेश बकाले, राजेंद्र टेकाले, विजय वारुले, अनूप मेहर, विजय पैठणे, विलास भोसले, सुरेश भिसे और शिवानंद मुंडे द्वारा की गई।

जिस खेत में यह कार्रवाई की गई वह अन्धेरा पुलिस स्टेशन से महज 3 से 4 किलोमीटर दूर है। हालांकि, आरोपी सनप का अवैध कारोबार जारी रहा। हालांकि, स्थानीय अपराध शाखा द्वारा की गई इस कार्रवाई से अंधेरा पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर, आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

अब तक जिले में कुछ ही स्थानों पर भांग की खेती की जा रही थी। हालांकि, अब उनके द्वारा सीधे तौर पर अफीम की खेती किए जाने का पता चलने के बाद हड़कंप मच गया है। अभियुक्त को अफीम के पौधे या बीज कहां से मिले? उससे वह सामान कौन खरीदने वाला था? पुलिस के सामने अब ऐसे कई सवाल हैं, इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि आगे की जांच में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।