logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी


खामगांव: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाकर देने का लालच देकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को 60 हजार रू।  से ठगने की घटना तहसील के ग्राम दधम में घटी।  इस प्रकरण में तीनों ने 60 हजार रू।  लेकर शिकायतकर्ता को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया है।  जिससे पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरव जाधव (21) निवासी दधम तह। खामगांव ने हिवरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, प्रकाश उपर्वट निवासी जयरामगढ़ तहसील खामगांव वर्तमान निवासी बजाज नगर, औरंगाबाद और प्रकाश सोनोने इन दोनों ने गौरव जाधव एवं प्रवीण राठोड़ को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने का लालच दिया एवं उनके पास से 60 हजार रूपए लिए।  

उक्त दोनों आरोपियों के सहयोगी अविनाश थोरात निवासी औरंगाबाद के फोन पे पर पैसे भेजे गए एवं उक्त आरोपियों ने पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गौरव जाधव एवं प्रवीण राठोड से 60 हजार रू।  की ठगी की, ऐसा आरोप शिकायत में किया गया है।  उक्त शिकायत पर हिवरखेड पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  आगे की जांच पुलिस कर रही है।