logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सोयाबीन खरीद नहीं होने से परेशान किसान ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, मचा हड़कंप


बुलढाणा: जिले के गारंटी केंद्र से कृषि उपज खरीदना हजारों किसानों के लिए परेशानी और गुस्से का विषय बन गया है। शनिवार को चिखली तहसील के सोमथाना खरीद सेंटर पर एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों से उसे पकड़ लिया जिससे एक बड़ा अनर्थ टल गया। किसान का नाम ज्ञानेश्वर दिनकर सावले (निवासी डोंगरशेवली तालुका, चिखली, जिला बुलढाणा)  निवासी है। पिछले तीन दिनों से किसान अपनी फसल बेंचने के लिए बाजार में बैठा था, लेकिन फसल नहीं बिकने से वह परेशान हो गया।

तीन दिन से एमएसपी केंद्र पर सोयाबीन पड़ी थी। सोयाबीन खरीद में देरी से परेशान किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आगे की आपदा टल गई क्योंकि गारंटी मूल्य केंद्र पर मौजूद अन्य सहकारी किसानों ने समय रहते घटना को रोक दिया। यह घटना आज 4 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे चिखली तहसील के सोमथाना में अहिल्याबाई सहकारी समिति के गारंटी मूल्य केंद्र पर घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारदाना की अनुपलब्धता के कारण गारंटी मूल्य केंद्र पर सोयाबीन की खरीद पिछले दो-तीन दिनों से ठप पड़ी है। डोंगरशेवली के किसान ज्ञानेश्वर दिनकर सावले अपने खेत से लगभग 50 क्विंटल सोयाबीन सोमथाना के 'आम्ही भाऊ केंद्र' में लेकर आए थे। हालाँकि, सोयाबीन पिछले तीन दिनों से गाड़ी में पड़ा हुआ था। सोयाबीन की खरीद न होने से परेशान किसान ने आखिरकार धैर्य खो दिया और बड़ा कदम उठा लिया। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगाने की कोशिश की। जब साथी किसानों ने यह देखा तो उन्होंने ज्ञानेश्वर सावले को रोक दिया, जिससे आगे की आपदा टल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चिखली पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। किसान नेता विनायक सरनाईक भी मौके पर पहुंचे। ज्ञानेश्वर सावले ने खुद पर पेट्रोल डालते हुए कहा कि अगर मैं मर भी जाऊं तो कोई बात नहीं, लेकिन इसका फायदा दूसरे किसानों को मिलना चाहिए। वे हमारे सामान की कद्र नहीं करते, हम कब तक धैर्य रखें? ज्ञानेश्वर सावले ने भी कहा है कि अब धैर्य खत्म हो गया है।