logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव में भारत बिल्डर्स पर जीएसटी का छापा, 12 घंटे तक दस्तावेजों की गई जांच


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में जीएसटी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बुलढाणा जिले के खामगांव शहर में भारत बिल्डर्स पर जीएसटी विभाग के जांच विभाग द्वारा छापा मारा गया है। अमरावती जीएसटी विभाग के जांच विभाग के अधिकारी 12 घंटे तक भारत बिल्डर कार्यालय की जाँच करते रहे। हालांकि, इस दौरान विभाग ने क्या-क्या जब्त किया है यह सामने नहीं आया है। 

भारत बिल्डर्स एक सरकारी ठेकेदार है और बुलढाणा जिले और उसके आसपास के इलाकों में उनके द्वारा बड़ी संख्या में सरकारी और निजी काम किए जा रहे हैं। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि जीएसटी चोरी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। 12 घंटे की जांच के बाद जीएसटी विभाग की यह टीम मीडिया को कोई जानकारी दिए बिना ही चली गई है। खास बात यह है कि इस छापेमारी के दौरान अमरावती से सीए भी भारत बिल्डर्स कार्यालय में अमरावती टीम से मुलाकात करने के लिए देखे गए, इसलिए चर्चाओं का दौर जारी है।