logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव बाजार समिति निदेशक सहित 16 को बड़ी राहत, अदालत ने अग्रिम जमानत


बुलढाना: खामगांव बाजार समिति के कथित सुरक्षा गार्ड घोटाले में फंसे आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इस मामले में बाजार समिति निदेशक सहित अध्यक्ष, सचिव सहित 16 लोगों को अग्रिम जमानत दी गई। जिसके बाद आरोपियों के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार से राहत मिल गई है।

खामगांव के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने खामगांव कृषि उपज बाजार समिति के कथित सुरक्षा गार्ड वेतन घोटाले में अध्यक्ष सुभाष पेसोडे, निदेशक और सचिव सहित सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी है।

सदर सुरक्षा के राहुल अबगड़ ने खामगांव में शिकायत दी थी नगर थाना पुलिस का कहना है कि चेयरमैन, निदेशक और कर्मचारी, अधिकारियों ने मिलीभगत कर ये सुरक्षा दस्तावेज दिखाकर 31 लाख 67 हजार 510 रुपये का घोटाला किया है.