logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पिता के प्रताड़ना से परेशान बेटे ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बुलढाणा: पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गणेश पेंढारकर (16) है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम राजू लक्ष्मण पेंढारकर( वय ४०, मंडपगाव ता देऊळगाव राजा) है। मृतक शराबी था। 

मृतक मूर्तियों का कारोबार करता था, वहीं उसे शराब पिने की आदत थी। इस कारण वह हमेशा पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। गत पांच जून को शराब के नशे में धुत राजू ने फिर हंगामा किया। इससे क्रोधित होकर गणेश ने अपने हाथ की मूर्ति को अपने पिता के सिर पर मार दिया। नतीजतन, राजू मौके पर ही गिर गया और उसे देउलगांव माही के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

9 जून को प्राप्त पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि राजू की मौत सिर पर भारी चीज से वार किया गया था, इस कारण उसकी मौत हुई है। इसआधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को नौ जून की देर रात गिरफ्तार कर लिया। मृतक की भतीजी की तहरीर पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।