logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: ट्रक ने एसटी बस को मारी टक्कर; एक की मौत, एक घायल


बुलढाणा: खामगांव तहसील के पिंपलगांव राजा इलाके में बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां एक ट्रक ने राज्य परिवहन निगम एसटी महामण्डल की बस को जोरदार टक्कर मर दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार सुबह राहुद फाटा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, एसटी महामण्डल की खामगांव डिपो की एक बस क्रमांक MH6S 8256) यात्रा के दौरान खराब हो गई. डिपो की एक अन्य बस क्रमांक MH40Q6130 वहां से गुजरकर खामगांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे मालवाहक वाहन क्रमांक MH048855 ने बस को टक्कर मार दी। 

हादसे में ट्रक चालक नईम शाह कय्यूम शाह (रा राजुर, मोटाला जिला बुलढाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक अरविंद दामोदर (जलका भडंग ता खामगांव) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।