logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: आरटीओ कार्यालय में महिला अधिकारी ने एजेंट को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल


बुलढाणा: कुछ सप्ताह पहले बुलढाणा आरटीओ कार्यालय की एक महिला अधिकारी द्वारा एक एजेंट को गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर उसी महिला अधिकारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उसी एजेंट को थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज करती नज़र आ रही हैं। इस घटना के चलते आरटीओ कार्यालय एक बार फिर चर्चा में है।

इस मामले में बुलढाणा शहर पुलिस ने आरटीओ एजेंट की शिकायत पर महिला अधिकारी राजश्री चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, राजश्री चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने आरटीओ एजेंट इमरान खान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

आरटीओ कार्यालय में काम कराने आने वाले नागरिकों और एजेंटों के साथ यह महिला अधिकारी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करती हैं, ऐसी कई शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँची हैं। लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती नज़र नहीं आ रही है।