logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; अंबाझरी पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार


नागपुर: अंबाझरी पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया हैं। वहीं तीसरी आरोपी जो एक युवती है वह कनाडा में काम करती है। 

आरोपियों की पहचान रमनकुमार सीतारमलु बंगारू (40, गुंटूर, आंध्र प्रदेश), रतनबाबू आनंदराव मेकटोती (40, गुंटूर, आंध्र प्रदेश) और कांचराला रोशन (आंध्र प्रदेश) है। आरोपी रकनकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। तीसरा आरोपी युवती है वह कनाडा की एक कंपनी में काम करता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तीन बजे को दी अज्ञात व्यक्ति आरोपी कांचराला रोशन के नाम से जारी इंजीनियरिंग की डिग्री सहित अन्य दस्तावेज की जांच करने के बहाने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। आरोपी परीक्षा मंडल में पहुंचे और डिग्रियों को लेकर सवाल जवाब किया। जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने जांच की तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। किसी ने विश्वविद्यालय के लोगों और तत्कालीन कुलपति के डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल कर फर्जी डिग्री बनाई और इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

फर्जी डिग्री की बात सामने आते ही परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलते ही अंबाझरी थाने की डीबी टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी रतनबाबू आनंदराव मेकटोती ने पानी पीने का बहाना बनाते हुए मौके से फरार हो या। वहीं दूसरे आरोपी को वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड ने पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वहीं दस्तऐवजों की जाँच करने पर पता चला कि, जिस युवती का नाम डिग्री में लिखा हुआ है। वह कनाडा में रहती है और वहां के किसी कंपनी में काम करती है। जानकारी के अनुसार, जिस कंपनी में युवती काम करती है वह कंपनी ने युवती के दस्तावेजों को सत्यापन करने लिए यहाँ भेजा था। विश्वविद्यालय में फर्जी दस्तावेजों से डिग्री बनाने वाले रैकेट सामने आने से शहर में हड़कामो मच है। पुलिस को इसमें बड़े रैकेट की संभावना जताई जा रही है। अंबाझरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।