logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कैब चालक का अपहरण कर मारपीट, मांगी दो लाख रुपये की फिरौती


नागपुर: नागपुर के होटल रेडिसन ब्लू के पास एक्सीडेंट के बाद दो युवक कैब चालक का अपहरण कर उसे अपने घर लेकर गए और वहां पर जमकर मारपीट करने के साथ ही दो लाख रुपये की फिरौती मांगी. हालांकि किसी तरह बचकर यह चालक उनके चुंगल से बच निकला और इस घटना की जानकारी परिवार सहित पुलिस को दी. इस मामले में आगे की जांच प्रताप नगर पुलिस कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैब चालक पुरानी बस्ती मानेवाड़ा निवासी सौरभ धरमारे है. सौरभ मिहान की आईटी कंपनी से कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम करता है. मानेवाड़ा निवासी अमित तायडे मंगलवार तड़के अपनी कार में एक युवक और युवती के साथ नरेंद्र नगर से वर्धा रोड की तरफ जा रहा था. उसी दौरान सौरभ भी अपनी कार से उसके पीछे चल रहा था. रेडिसन ब्लू होटल के पास अमित ने अचानक बीच सड़क पर ही अपनी कार रोक दी जिससे पीछे चल रहे सौरभ की गाड़ी की उससे टक्कर हो गई. इसके बाद उन दोनों का विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी अमित और गाड़ी में मौजूद अन्य दोनों लोग नशे में थे.

आरोपी अमित तब पुलिस थाने चलने की बात कहते हुए एक कैब में सौरभ को बैठा अपने घर लेकर गया जहां उसके साथ जमकर मारपीट की और दो लाख रुपये की मांग की. मौका देखकर सौरभ तब उसके घर से भाग निकला और इस घटना की जानकारी अपने परिवार सहित पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही अजनी पुलिस मौके पर पहुंची परंतु घटनास्थल प्रताप नगर पुलिस थाना क्षेत्र का होने के चलते यह मामला आगे की जांच के लिए प्रताप नगर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की जांच कर रही है.