logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

दो दर्जन से अधिक लोगों को मरने वाली नरभक्षी बाघिन को पकड़ने की मुहिम शुरू


गढ़चिरोली - चंद्रपुर, गड़चिरोली और भंडारा जिले में दहशत का पर्याय बन चुकी सीटी-1 बाघिन को पकड़ने की विशेष मुहिम शुरू की गई है. इसके लिए ताड़ोबा से एक ख़ासा दस्ते को गढ़चिरोली के देसाईगंज भेजा गया है.नरभक्षी बाघों को पकड़ने में महारत रखने वाले इस दस्ते के कर्मचारी और अधिकारियों ने अपना काम शुरू करते हुए बाघिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाना भी शुरू कर दिया है.इस सीटी तीन जिलों में दो दर्जन से अधिक लोगों का शिकार कर उन्हें मौत के घाट उतारा है.बाघिन द्वारा लगातार किये जा रहे शिकार उससे हो रही मौतों को लेकर नागरिकों में दहशत के माहौल के बीच वन विभाग के खिलाफ रोष वभि दिखाई दे रहा है.

कयास है इस नरभक्षी बाघिन व वास्तव उसेगाव कोंढाला परिक्षेत्र में है.इसलिए नागरिक डर के साये में जीने को मजबूर है.बीते दो वर्षो में गडचिरोली जिले के उत्तर भाग में 30 से अधिक नागरिकों को बाघ के हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी है.अब भी लगातार बाघ के हमले जारी है.बीते काफी समय से सीटी 1 बाघिन देसाईगंज परिसर में विचरण कर रही है.जिस वजह से किसानों का अपने खेतों में काम करना भी दुश्वार हो गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बाघिन के हाल के दिनों में चिमूर, देसाईगंज और लाखांदूर में 7 लोगों की जान गई है.

इस बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी डॉ. रविकांत खोब्रागडे के नेतृत्व में ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प का दल सर्च के काम में जुटी हुई है.