logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी में महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज


यवतमाल: जिले की आर्णी में सड़क किनारे बाजार से गुजरते समय एक तीस वर्षीय महिला का हाथ और साड़ी पकड़कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों का नाम संजय सतवा देवकर (38), आकाश सुभाष देवकर दोनों अमराईपुरा निवासी हैं।

महिला घट स्थापना के लिए सामान लाने बाजार गई थी। बाजार से घर सामान लाते वक्त  उत्तम टैंक के पास संकरी सड़क पर घर वापस जाते समय दो परिचित युवक सामने आए और एक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और दूसरा साड़ी खींचकर छेड़खानी करने लगा। इस घटना के बाद महिला डर गई और अपना सामान सड़क पर फेंककर घर की ओर भाग गई।

महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय सतवा देवकर और आकाश सुभाष देवकर के खिलाफ धारा 354, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया।