logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में बढ़ रहे ड्रग तस्करी के मामले, एनडीपीएस दस्ते की कार्रवाई, पकड़ा रु 13 लाख का गांजा


नागपुर: क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने शहर की के पारडी इलाके में एक ट्रक को पकड़ा है. इस ट्रक से पुलिस को 13 लाख रुपये का गांजा मिला है. पुलिस ने इस मामले में चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से एक ट्रक सलाइन लेकर नागपुर के वाड़ी में सुमरिन इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में माल लेकर आता-जाता है. पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त ट्रक में गांजे की तस्करी की जाती है. क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस विभाग ने सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काफी दूर तक ट्रक का पिछा किया. जिसके बाद आरोपी ने वाड़ी स्थित एक मैदान के ट्रक खड़ा कर दिया जहां पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और चालक-मालक एवं क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया.        

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओडिशा के संभलपुर से गांजा लेकर जाने को कहा गया था. जिसे उन्हें नागपुर के धंतोली में किसी गांजा तस्कर को देना था.        
पुलिस को ट्रक से कुल 87 किलो गांजा मिला है जिसकी कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है.  

पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रक मालिक पारडी निवासी शेख शहबाज़ शेख खलील (35) और क्लीनर गौरव नीमचन्द राउत (22) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कुल कुल 26 लाख 36 हजार 912 रुपये का माल जब्त किया है. आगे की कार्रवाई जारी है.