logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बंद कार का कांच तोड़कर उड़ाई नकदी और गहने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर की चर्चित गंगा जमुना वस्ती में एक बार फिर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात घूमने आए दो युवकों की कार को निशाना बनाते हुए एक अज्ञात चोर ने कांच फोड़ कर नगदी और सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद माल के साथ आरोपी को अब आगे की जांच के लिए लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी स्वराज मुखर्जी अंबाजरी परिसर में रहते हैं। 10 अप्रैल की रात स्वराज अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए लकड़गंज के गंगा जमुना परिसर में आए थे। इस दौरान दोनों दोस्तों ने अपनी गाड़ी बालाजी मंदिर के पास खड़ी की और पास के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए। इसी बीच अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी का कांच फोड़ कर उसमें से नगदी और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

इस मामले की शिकायत उन्होंने लकड़गंज पुलिस से की थी। जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम को पता चली कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोरी दुपहिया गाड़ी से गंगाबाई घाट के पास घूम रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु चिंचूरकर कलमना निवासी को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि इससे पहले हिमांशु को तडीपार भी किया जा चुका है और वह शहर की बदनाम गंगा बस्ती में  आए ग्राहकों की बाहर खडे वाहनों को निशाना बनाकर उसमें  रखे कीमती सामान को चोरी करता था। उसके खिलाफ इससे पहले भी इस तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल की गई दुपहिया गाड़ी सोने की अंगूठी और नगदी बरामद की हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया है।