logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

नागपुर तुलजापुर हाईवे पर मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 23 गोवंशों को दिया जीवनदान, 19 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त


यवतमाल: यवतमाल से आर्णी के रास्ते नांदेड़ तक हो रही पशु तस्करी का स्थानीय अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई 23 गोवंशों को बचाया और 19 लाख 81000 का सामान जब्त किया है. यह कार्रवाई नागपुर तुलजापुर मार्ग पर दत्त रामपुर में की गई है.

आर्णी इलाके में गश्त के दौरान पोलिस को जानकारी मिली कि मवेशियों को अवैध रूप से काटने के लिए ले जाया जा रहा है. यह ट्रक हदगांव से यवतमाल होते हुए नांदेड़ जा रहा था। पुलिस ने जानकारी के आधार पर नागपुर तुलजापुर राजमार्ग पर दत्तरामपुर में नाकाबंदी की.

पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली जिसके बाद 23 गावंशों को छुड़ाया गया. पुलिस ने कुल 19 लाख 81000 की कीमत के 23 बैल, तीन मोबाइल और एक ट्रक जब्त किया है.

पकडे गए आरोपियों के नाम घनश्याम मदन पाल, मोहम्मद अज़हर दाऊद क़ुरैशी, गुलाम रसूल मोहम्मद अलिनबी, सभी नागपुर निवासी हैं. आरोपियों ने बताया कि नागपुर निवासी शफीक खान नासिर खान के कहने पर नागपुर के कन्हान से नांदेड़ जिले के हदगांव में इन गोवंशों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था.