logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सोनेगांव में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, बुजुर्ग महिला से सोने की चैन लूट कर फरार हुए दो अज्ञात दुपहिया सवार


नागपुर: शहर के सोनेगांव क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घटना पावनभूमि वर्धा रोड स्थित "योगेश कॉर्नर विविध वस्तु भंडार" नामक किराना दुकान में घटित हुई। इस घटना में पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुये हैं जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 69 वर्षीय महिला विमल प्रभाकर कोहळे,  योगेश कॉर्नर, नाम से  प्रभात बंगला, पावनभूमि वर्धा रोड, मे एक  किराना दुकान चलाती हैं। घटना वाली दोपहर  दो अनजान युवक दुकान में आए। उनमें से एक ने चेहरा सफेद रूमाल से ढंका हुआ था। उन्होंने “बिरयानी मसाला” और “फेयर एंड लवली क्रीम” मांगने के बहाने दुकान में प्रवेश किया।

जब विमल कोहळे सामान देने लगीं, तभी एक आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से  10 ग्राम वजन की,  सोने की चैन झट कर खींच ली और दुकान से भाग निकला। दूसरा युवक दुकान के बाहर एक्टिवा स्कूटर पर पहले से तैयार बैठा था। दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद सोनेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। जांच के दौरान ही आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसके आधार पर ही शहर भर में उनकी तलाश की जा रही है।