logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: तेल्हारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अकोला: सरकार की आधार मूल्य योजना के तहत नेफेड खरीफ और रबी सीज़न हंगामे के बाद चने की खरीदी के लिए हमालों को आपूर्ति के लिए तेल्हारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेने की घटना सामने आई है. 

फरियादी ने बताया है कि उक्त अधिकारियों ने उससे 14 लाख 39 हजार 592 रुपए का भुगतान निकालने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. तेल्हारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इससे राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.

तेल्हारा कृषि उत्पादन बाजार समिति में एक ठेकेदार ने नेफेड द्वारा चना खरीदारी के लिए हमालों की आपूर्ति की थी. इस आपूर्ति के पूरा होने के बाद, उसने सचिव सुरेश सोनावणे को 14 लाख 35 हजार 592 रुपये का भुगतान किया और कुछ दिनों के बाद ठेकेदार को 4 लाख 93 हजार रुपये की राशि चेक और नकद के रूप में भुगतान की गई।

हालांकि समिति के अध्यक्ष सुनील मोतीराम इंगले, उपाध्यक्ष प्रदीप मधुकर ढोले और सचिव सुरेश सोनोने का भुगतान राशि 9 लाख 46 हजार 592 रुपये बकाया है. तीनों ने बाजार समिति में हमालों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को बुलाया और एक लाख रुपये की मांग की. इसके बाद ठेकेदार ने अकोला भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई.

इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने जाल बिछाया और इन तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

यह कार्रवाई अमरावती के पुलिस अधीक्षक मारुति जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवीदास घेवरे, अकोला एसीबी प्रमुख और पुलिस उपाधीक्षक शैलेश सपकाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नरेंद्र खैरनार, सचिन सावंत, दिगंबर जाधव, श्रीकृष्ण पलासपगार, नीलेश शेगोकर, संदीप टाले, किशोर पवार, अभय बावस्कर, सुनील येलोने, पुरूषोत्तम मिसुरकर, अर्चना घोडेस्वर दिलीप ने की.