logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में 60 वर्षीय किसान की मौत, एक हफ्ते में ब्रह्मपुरी में दूसरी घटना


चंद्रपुर: बाघ और इंसानों के बीच शुरू संघर्ष लगातार जारी है। एक तरफ वन विभाग संघर्ष को रोकने लगातार काम कर रहा है, वहीँ दूसरी तरफ यह रुकने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को फिर एक घटना हो गई, जहां जंगल में गए एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विनायक विठोबा जम्भुले के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्रह्मपुरी वनक्षेत्र के के चिचखेड़ा कमरा नंबर 1003 के पास सुबह साढ़े 10 से 11 के बीच हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बजुर्ग जंगल में महुआ फूल चुनने के लिए गए थे। बुजुर्ग फूल चुन ही रहे थे कि, झाड़ियों में छुपे एक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सहित पुलिस तुरंत मौले पर पहुंची और शव को पोस्टमर्टम के लिए ब्रह्मपुरी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। एक हफ्ते में हुई दूसरी घटना से परिसर में भय का माहौल है।