logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दशहरे के दिन शराब पती की हत्या, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार


चंद्रपुर: शहर में एक ओर विजयादशमी अर्थात दशहरा का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा था. इसी बीच शहर के नगिनाबाग परिसर में शराबी पती के अन्याय से त्रस्त होकर पत्नी ने अन्य 2 की सहायता से राड व काठी से मारपीट कर पती की हत्या की. मृतक का नाम निलकंठ चौधरी 52 है. आरोपी में पत्नी समेत बेटी व एक करिबी रिश्तेदार का समावेश है. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई. 

शहर के नगिनाबाग में मृतक निलकंठ चौधरी पत्नी व बेटी के साथ रहता था. मजदूरी कर परिवार का निर्वाह करता था. लेकिन उसे शराब की लत लगने से छोटी_छोटी बातों पर वह विवाद करता था. पत्नी के रिश्तेदार घर आने पर उन्हे गालीगलौच करता था. मंगलवार के दिन सुबह 8 बजे मूल तहसील के सुशी दाबगांव में विलास शेंडे यह बहण को मिलने नगिनाबाग आया. विलास को घर में देखते ही मृतक निलकंठ ने उसके साथ गाली गलौच की. उनमे विवाद हुवा. 

विवाद बढने पर मृतक निलकंठ की पत्नी मंगला व लडकी ने लोहे के राड व बास से सिरपर वार किया. जिससे निलकंठ की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी रामनगर पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पहुचकर पंचनामा कर शव को हिरासत में लिया. पुलिस ने पत्नी समेत अन्य तीनों पर अपराध दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस उपनिरिक्षक स्वप्निल गोपाले कर रहे है.