logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बच्चा चोरी का प्रयास असफल, परिजनों की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर: जिले के बल्लारशाह में बच्चा चोरी करने की सनसनी खेज मामला सामने सामने आया है। जहां एक युवक ने चार साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन, परिजनों की सतर्कता से आरोपी अपने प्रयास में विफल हो गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान वीरू असरफी ऋषि (22, कटिहार, बिहार) निवासी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय श्रेयस बहरिया दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे को लेकर जाने लगा। इसी दौरान बच्चे के दादा धीरज लखन परसराम ने बच्चे को ले जाते देख लिया। शक के आधार पर उन्होंने युवक को रोक और बच्चे को कहा जे रहा है ऐसा सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए आरोपी ने कहा, मैं बच्चे को उसके माँ के पास ले जारहा हूँ। इस दौरान आरोपी के पास एक प्लस्टिक की बोरी भी थी, वहीं बच्चा बेहद डरा हुआ था। 

यह देखते ही उन्होंने मोहल्ले के अन्य लोगों की मदद से तुरंत युवक को पकड़ लिया और घटना की जानकारी बच्चे के माता-पिता को दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिता विनय राजू बहुरिया की शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गोरफ्तार कर लिया है।