logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बल्लारपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कुख्यात गुंडा आकाश उर्फ चिना आनंद अंदेवार एक वर्ष के लिए MPDA कानून के तहत तड़ीपार


चंद्रपूर: जिले के बल्लारपुर पुलिस थाना  हद्दी क्षेत्र का कुख्यात गुंडा आकाश उर्फ चिना आनंद अंदेवार (उम्र 35, निवासी सफ़ल हाइट्स, टीचर कॉलोनी, वॉर्ड नं. 8, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर) को महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज ऑफ स्लमलॉर्ड्स, बुटलेगर्स, ड्रग-ऑफेंडर्स, डेंजरस पर्सन्स एंड वीडियो पाइरेसी ऑफेंडर्स (MPDA) अधिनियम 1981 के अंतर्गत एक वर्ष के लिए तड़ीपार करने का आदेश दिया गया है। 

आरोपी आकाश अंडेवाड पर बल्लारपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में गंभीर अपराधों की एक श्रृंखला दर्ज है। लगातार आपराधिक गतिविधियों के कारण कानून और व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो रही थी तथा आम नागरिकों में भय का वातावरण निर्मित हो गया था। इससे स्थानीय लोगों की जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ था। नागरिकों में कानून व प्रशासन पर विश्वास मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी चंद्रपुर ने मंजूरी दी और आदेश जारी किया।

इस पूरी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक मुमका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकाटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार, थाना प्रभारी इंगळे इस कारवाई को अंजाम देने के लिए विशेष प्रयत्न किया। अधिकारियों की सटीक व समयबद्ध कार्यवाही के चलते कुख्यात आरोपी को कानून के दायरे में लाकर नागरिकों को राहत मिली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधी गतिविधियों में संलग्न किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।