logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नकली पुलिस से सावधान! वृद्धों व महिलाओं को बना रहे हैं निशाना, चंद्रपुर पुलिस ने जारी किया अलर्ट


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: जिले में हाल ही में वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को निशाना बनाकर गहने लूटने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर जिला पुलिस ने नागरिकों के लिए एक सतर्कता अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ ठग अपराधी साधे कपड़ों में मोटरसाइकिल पर घूमते हुए स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ये अपराधी अकेले पैदल चलने वाले वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे यह कहते हैं कि “गहनों के कारण हत्याएं हो रही हैं” या फिर कोई अन्य डरावना बहाना बनाकर उन्हें अपने शरीर से गहने उतारने के लिए कहते हैं। ठग फिर यह सुझाव देते हैं कि गहने किसी कपड़े या कागज में लपेटकर सुरक्षित रखें।

इस प्रक्रिया के दौरान वे हाथ की सफाई से असली गहनों को गायब कर नकली पैकेट थमाकर भाग जाते हैं। पीड़ितों को बाद में ठगी का अहसास होता है। अब चंद्रपुर जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असली पुलिसकर्मी हमेशा गणवेश (यूनिफॉर्म) में रहते हैं और नागरिकों से इस प्रकार गहने उतारने या उन्हें रूमाल/कागज में लपेटकर रखने की कोई मांग नहीं करते।

पुलिस की अपील

अगर कोई व्यक्ति साधे कपड़ों में स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर आपके गहनों के संबंध में सवाल करे, तो तुरंत उससे पहचान पत्र मांगें और पास के पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल करके सूचना दें। चंद्रपुर पुलिस का यह अलर्ट नागरिकों को जागरूक करने और अपराधियों के जाल में फंसने से बचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जनता से अपील है कि वे सतर्क रहें, और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।