logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खाद माफिया पर कृषि विभाग की बड़ी कारवाई, अवैध भंडारण करने वाले दो गिरफ़्तार


चंद्रपुर: खाद की अवैध भंडारण करने वालो पर कृषि विभाग ने बड़ी कारवाई करते हुए गुजरात से आई 346 बोरी उर्वरक के साथ दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान राजुरा तालुका के पंचाला निवासी अमोल प्रह्लाद मडावी (उम्र 30) के रूप में की गई है। 

कृषि विभाग को गुप्त जानकारी मिली थीं कि, तहसील के जूनासुरला में वासुदेव समर्थ के घर पर खाद में अवैध भंडारण करने की जानकारी मिली थी। इस पर करवाई करते हुए पुलिस छापा मारा और गुजरात के आनंद स्थित जेके फर्टिलाइजर आनंद गुजरात फैक्ट्री द्वारा निर्मित भूमिरस जैविक खाद की 346 बोरी जब्त की गई है। मुख्य आरोपी सहित कृषि विभाग ने खाद की खरीदी करते हुए एक किसान को भी हिरासत में लिया।

आरोपी पर अनाधिकृत परिसर में संदिग्ध खाद का स्टॉक रखने, बिना पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किए खाद बेचने, किसानों को बड़ी मात्रा में खाद बेचने, खाद नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने पर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

संभागीय संयुक्त कृषि निदेशक राजेंद्र साबले, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी शंकरराव तोतावार, कृषि उपसंचालक चंद्रकांत ठाकरे, जिला कृषि विकास अधिकारी वीरेंद्र राजपूत, कृषि अधिकारी किशोर चौधरी, कृषि अधिकारी सुनील कराडवार, समूह विकास अधिकारी देव घुनावत के मार्गदर्शन में तहसील कृषि अधिकारी भास्कर गायकवाड़, अभियान अधिकारी लाकेश कटरे, जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक श्रवण बोडे ने कार्रवाई की।  इस अभियान में सुमित परतेकी, पुलिस निरीक्षक मुल और चामू, विनोद निमगडे कृषि सहायक और पंजाबराव राठौड़ कृषि पर्यवेक्षक मुल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।