logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नाबालिग छात्रा के साथ बस चालक ने की छेड़छाड़


चंद्रपुर: बल्लारपुर शहर के गोरक्षण वार्ड में एक बस चालक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने की घटना सामने आयी है। आरोपी का नाम मो अजीज मो मजहर शेख है और वह पंडित दीन दयाल वार्ड का रहने वाला है।

सहायक पुलिस निरीक्षक नेहा सोलंके ने बताया कि मोहम्मद अजीज ने सोमवार सुबह गौरक्षण वार्ड इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। नाबालिग लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई। जब वे बल्लारपुर पुलिस के पास आए और बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 और पॉस्को 8,12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक नेहा सोलंके द्वारा की जा रही है।