logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इलेक्ट्रिक सामान और पेंट चोरी मामला उजागर, पुलिस के जाल में दो आरोपी


चंद्रपुर: पडोली थाना क्षेत्र के महाकाली नगरी इलाके में घर के निर्माणस्थल से पेंट और इलेक्ट्रिक सामान चोरी होने की घटना हुई। यह सामान चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।   

रामप्रवेश धीरज ठाकुर के नए घर के निर्माणस्थल से कुछ दिन पहले पेंट और इलेक्ट्रिक सामान चोरी होने की शिकायत पडोली पुलिस थाने में दर्ज की गई थी। इस शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में विशेष पथक ने जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पथक को पता चला कि चोरी के आरोपी दुर्गापुर क्षेत्र में चोरी का सामान बेचने के लिए घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर शादाब शब्बीर सैफी और सोहेल कादिर सैय्यद इन दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चोरी का सामान भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से नागरिकों में पुलिस की तत्परता को लेकर संतोष व्यक्त किया जा रहा है।