logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: संतोष रावत गोली बारी मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई, दो युवकों को हिरासत में लिया


चंद्रपुर: कांग्रेस नेता और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष रावत को गोली मारने मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इस गोलीबारी मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनो से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस नेता व जिला केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत किसी काम से मुल स्थित बैंक की शाखा में बैठे थे। शाम को जब वह काम खत्म कर स्कूटी से लौट रहा था तो बैंक के सामने बैठे चार पहिया वाहन में सवार मुंह बंधे युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेकिन उसकी गोली ने उसके हाथ को छू कर निकल गई। 

पुलिस ने यह मानकर जांच शुरू की थी कि संभवत: राजनीतिक रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। इस बीच, इस मामले में जिला केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कुछ निदेशकों की भी जांच की गई। उसके बाद आज गोली मारने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों युवक चंद्रपुर शहर के रहने वाले हैं, असल में इन्होंने किस बात को लेकर फायरिंग की इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और चंद्रपुर शहर पुलिस ने मिलकर की।