logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गोली नहीं पेट्रोल बम फेंक हुआ हमला, पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम


चंद्रपुर: बल्लारपुर की झुग्गी बस्ती गांधी चौक में मालू कपड़े की दुकान पर पेट्रोल बम फेंका गया। दुकान का शीशा टूटने से कर्मचारी घायल हो गया। हालांकि दिन भर बम हमले के साथ गोलीबारी की भी चर्चा होती रही. पुलिस जांच के मुताबिक हमलावरों के पास बंदूक थी. हालांकि, यह बात सामने आई है कि उन्होंने फायरिंग नहीं की. साथ ही, चिकित्सा अधिकारियों ने बताया है कि टूटे शीशे के कारण कर्मचारी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन पर आए तीन हमलावरों ने पुरानी दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया. 

शहर के गांधी चौक पर मोतीलाल प्रभुलाल मालू कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह करीब 10 बजे अभिषेक मालू ने रोजाना की तरह दुकान खोली। उसके बाद नौकर कार्तिक साखरकर सफाई कर रहा था. इसी दौरान दोपहिया वाहन पर तीन हमलावर दुकान के सामने आये. हमलावरों ने दुकानदार के सामने सुतली बम और पेट्रोल बम फेंके. इससे दुकान का शीशा टूटकर नौकर के पैर में लगा। वह मामूली रूप से घायल हो गये. मेडिकल जांच में यह मामला सामने आया है.

घटना के बाद मालू परिवार ने सूरज गुप्ता नामक व्यक्ती पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने  इन सभी घटनाओं का मास्टरमाइंड सूरज गुप्ता को बताया जा रहा है. इस दौरान व्यापारियों ने पूरे दिन बंद रखकर घटना का विरोध किया। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया. दिलचस्प बात यह है कि एक साल पहले मालू की कपड़े की दुकान में भयानक आग लग गई थी.

इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. पुलिस और परिवार को पड़ोसी तंबाकू विक्रेता सूरज गुप्ता पर शक हुआ। गिरफ्तार होने से पहले ही वह भाग निकला। पिछले साल से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. सूरज गुप्ता ने गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. हालांकि, कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. एक साल बाद भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया. चर्चा है कि सूरज ही इस हमले का मुख्य मास्टरमाइंड है.