logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ट्रक ने पांच को मारी टक्कर; तीन की मौत, दो गंभीर


चंद्रपुर: रविवार का दिन जिले के लिए बेहद अशुभ रहा। जहां एक ट्रक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें ईलाज के लिए चंद्रपूर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार रात आठ बजे राजुरा तहसील के धोपाताला पेट्रोल पंप के पास रात 8 बजे हुई। 

इस घटना में नीलेश वैद्य (32), रूपाली वैद्य (26), मधु वैद्य (3 वर्ष) की मौत हो गई हैं। वहीं प्रसाद टैगराफ (33) और प्रसाद राजाबाई टैगराफ (40) दोनों घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक मौके पर पहुंचे। राजुरा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजुरा तालुका के गुरुदेव नगर, धोपताला निवासी नीलेश वैद्य अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव से बाहर काम के लिए गए थे।  शाम को काम से घर लौटते समय राजुरा से सास्ती की ओर जा रहे एक ट्रक ने घर से महज एक किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।  

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैद्य परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक आगे जाकर दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।  रामपुर के दोनों घायल हो गए। घायलों को राजुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर भेजा गया है। 

हादसे की जानकारी मिलने पर नागरिक मौके पर पहुंचे।  भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  घटना की सूचना राजुरा पुलिस को दी गई।  पुलिस ने मौके से ही भीड़ को नियंत्रित किया. आगे की जांच राजुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।