logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

एनडीरेस्ट्रो बार पर चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर एसडीपीओ की छापेमारी, तीन के खिलाफ़ मामला दर्ज़


चंद्रपुर: बीते शनिवार की रात चंद्रपुर के रघुवंशी कॉम्प्लेक्स स्थित एनडी रेस्ट्रोबार में हुक्का पार्लर चलने की सूचना पर एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी की और बार मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है.

यहां के रघुवंशी कॉम्प्लेक्स में एनडी रेस्ट्रोबार है. चंद्रपुर में नए शामिल हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव को गोपनीय जानकारी मिली कि इस बार में पिछले कुछ महीनों से अवैध हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है. उन्होंने पुलिस टीम के साथ शनिवार रात इस बार में छापा मारा। इसी दौरान कुछ युवक हुक्का पीते हुए पाए गए. पुलिस ने बार मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम 2003, महाराष्ट्र संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 8 ए, 21 ए के तहत मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई एपीआई टोपले ने एसडीपीओ यादव के साथ मिलकर की.

इससे पहले चंद्रपुर में कुछ जगहों पर हुक्का पार्लर चलाए जा रहे थे. तब भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का पार्लर को बंद करा दिया था. खबर है कि इसके बाद कुछ बार प्रोफेशनल्स ने हुक्का पार्लर शुरू कर दिए हैं. इधर, एसडीपीओ यादव की कार्रवाई से अन्य हुक्का पार्लर संचालकों में हड़कंप मच गया है.