logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राजोली फाल शिकार मामला: बाघ के शिकार मामले में फिर पांच आरोपी गिरफ्तार


Chandrapur: वन परिक्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत आनेवाले उपवनक्षेत्र व्याहड खुर्द परिसर के राजोली फाल में छह माह पहले दो बाघों का शिकार किया गया था. इस मामले में सावली वन विभाग ने गुवाहाटी से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वन विभाग ने उन्हे अदालत में पेश किया और 18 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह प्यारेसिंह कुर्डिया(39), ओमप्रकाश कुर्डिया (45), रामदास गोपी कुर्डिया(40), मायादेवी कुर्डिया(50), राजवती ओमप्रकाश कुर्डिया(40) शामिल हैं. 

बाघ का शिकार गडचिरोली जिले के आंबेशिवनी इलाके में किया गया था. इस बीच, गुवाहाटी में बाघ की खाल के साथ आरोपियों के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ कि शिकारी गिरोह ने सावली तहसील के राजोली फाल से दो बाघों का शिकार किया था. उसी आधार पर पहले से जेल में बंद तीनों को वन विभाग ने हिरासत में लिया था. इसके बाद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. अब पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

व्यवसाय की आड़ में शिकार

यह आरोपी वन क्षेत्र में रहकर विभिन्न सामान बेचने का कारोबार करते हैं.  लेकिन उस व्यवसाय की आड़ में बाघों का शिकार करना उनका मुख्य व्यवसाय होने की जानकारी वनविभाग ने दी. यह कार्रवाई सहायक वन संरक्षक कुमार शेडगे, विशेष बाघ सुरक्षा बल के वनपरिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम नायगांवकर, सावली वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण विरुटकर के नेतृत्व में वन विभाग की टीमों ने गुवाहाटी पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं.