logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ताडोबा सफारी बुकिंग घोटाला मामले में ईडी ने ठाकुर बंधुओं की करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त


चंद्रपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की ऑनलाइन सफारी बुकिंग में 16.5 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में अभिषेक ठाकुर और रोहित ठाकुर की नागपुर और चंद्रपुर में 13.71 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

'चंद्रपुर वाइल्ड कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस' कंपनी पर साल 2020 से 2024 के बीच गलत काम करने का आरोप है और वन विभाग की शिकायत के बाद रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में वन विभाग और पुलिस अलग-अलग जांच कर रही है। 8 जनवरी को ईडी ने ठाकुर बंधुओं के होटल, बार, पेट्रोल पंप और घर पर छापेमारी की थी। अब ईडी ने संपत्ति जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है।