logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: घरफोड़ करने वाले शातिर अपराधी को लोकल क्राइम ब्रांच ने दबोचा


चंद्रपुर: लोकल क्राइम ब्रांच (Local Crime Branch) की टीम को घरफोड़ करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने 19,10,000 रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान शहर पुलिस थाना (Nagpur Police) क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना लोकल क्राइम ब्रांच को मिली।

जानकारी के आधार पर यवतमाल जिले के पुनवट निवासी सुरेश महादेव कामरे के बारे में पता चला, जो चोरी किए गए सोने के आभूषण बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास 2,61,000 रुपये मूल्य के सोने के गहने मिले। गहन पूछताछ करने पर उसने तलोधी थाना क्षेत्र के आकापुर में घरफोड़ करने की बात कबूल की। आगे की जांच में उसने भद्रावती, वरोरा, सावली, मुल, तलोधी और नागभीड़ में भी घरफोड़ करने की बात स्वीकार की।

इन कुल 12 घरफोड़ियों में लगभग 19,10,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की गई है। आरोपी एक शातिर अपराधी है और कई मामलों में फरार था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच लोकल क्राइम ब्रांच, चंद्रपुर कर रही है।