logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: क्रिकेट सट्टे पर स्थानीय अपराध शाखा की छापेमारी, 42 लाख का माल जब्त


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घुग्घुस पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। म्हातारदेवी इलाके में रहने वाला अंशुल रामबाबू रॉय अपने घर से ऑनलाइन माध्यम से लीजेंड लीग भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच पर सट्टा (क्रिकेट बेटिंग) चला रहा था, ऐसी सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी के घर पर छापा मारा। 

छानबीन के दौरान वहां क्रिकेट सट्टे का काम चल रहा था, यह स्पष्ट हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से मोबाइल, सट्टे में इस्तेमाल की जाने वाली आईडी और नगद राशि सहित कुल 42 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। इस मामले में घुग्घुस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर कर रही है। 

देखें वीडियो: