logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खदान में नाबालिगों से कराया जा रहा काम, कावेरी प्राइवेट लिमिटेड पर मामला दर्ज


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला औद्योगिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और यहाँ बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग कार्यरत है। लेकिन कुछ निजी कंपनियाँ अपने लाभ के लिए नाबालिग बच्चों से काम करवा रही हैं, ऐसी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। 

इसी कड़ी में युवासेना (ठाकरे गुट) के जिलाध्यक्ष विक्रांत सहारे ने चंद्रपुर शहर के समीप स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स (WCL) की खदान में कार्यरत कावेरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम ने त्वरित जांच कर छापा मारा, जिसमें वहाँ नाबालिग बालश्रमिक कार्यरत पाए गए। 

इस जांच के आधार पर दुर्गापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से अन्य निजी कंपनियों में भी हड़कंप मच गया है जो नाबालिगों से काम करवाती है।