logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मजदूरों को लेकर हैदराबाद जारही बस पलटी, कई यात्री घायल


चंद्रपुर: समृद्धि राजमार्ग पर विदर्भ ट्रैवर्स की बस के साथ हुई दुर्घटना और यात्रियों की मौत ने राज्य को झकझोर दिया है। दुर्घटना के जख्म अभी हरे ही थे की चंद्रपूर जिले में फिर एक ऐसा ही हादसा हो गया। जहां मजदूरों को लेकर रायपुर से हैदराबाद जारही स्लीपर बस पलट गई। यह हादसा आधी रात को मूल एम आई डीसी के पास हुआ। गनीमत रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, टाइगर ट्रेवल्स की बस रायपुर से हैदराबाद जारही थी। बस में 40-45 यात्री सवार थे। जैसे ही बस मूल तहसील के एमआईडीसी परिसर के पास मिडसी टी प्वाइंट के पहुंची ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के नीचे खेत में जाकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। 

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास की कंपनी के कर्मचारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बस से निकालने में मदद की. मुल थाने को सूचना दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत यह रही कि समय पर मदद मिलने से इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कुछ यात्री घायल हो गए हैं. उनका इलाज चल रहा है।