logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कुख्यात रेत माफिया किशोर बालपांडे नागपुर में गिरफ्तार, पिछले पांच महीने से फरार था आरोपी


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी तहसील में अधिकारियों के साथ तस्करों को स्थापित करने और रेत तस्करी के लिए कुख्यात किशोर बालपांडे के खिलाफ 14 जनवरी को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। 2 जुलाई को वाथोला पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया.

तहसील में कई रेत घाट मौजूद हैं। जब इन घाटों की नीलामी नहीं होती है तो रात में बड़ी मात्रा में अवैध परिवहन करना आम बात है. इस अवैध परिवहन को करते समय ट्रक चालक को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने रोका और दो चार पहिया वाहनों से आए पांच-छह लोगों ने कर्मचारी को टक्कर मार दी। यह घटना 14/1/2024 को सुबह करीब 6 बजे बहादुरा फाटा उमरेड रोड पर घटी.

वादी नागपुर तहसील कार्यालय में सर्कल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बालू लदे ट्रक को रोका तो क्लीनर भाग गया। ड्राइवर ने कहा कि टीपी नहीं है. उसी समय वीना नंबर की क्रेटा और ब्रेजा नाम की दो गाड़ियां वहां पर आईं. जब बोर्ड के अधिकारी ट्रक की फोटो लेने गये तो उन्होंने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की. और कर्मचारी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 143, 147, 149, 332,353, 504,506,48(7) के तहत अपराध दर्ज किया गया। तभी से आरोपी किशोर बालापांडे फरार चल रहा था. उन्हें 2 तारीख को नागपुर में गिरफ्तार किया गया है. 4 तारीख को आरोपी को जांच अधिकारी द्वारा ब्रम्हपुरी लाया गया और बताया गया है कि रेत घाट, जिसका उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था, आरोपी के घर की तलाशी ली गई।