logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एक लाख रिश्वत मामला, चेतन खारोडे और अभय खताल निलंबित


चंद्रपुर: बीयर दुकान के लाइसेंस के लिए एक लाख की रिश्वत लेने वाले उपनिरीक्षक चेतन खरोडे और कार्यालय अधीक्षक अभय खटाल को निलंबित कर दिया गया है। उत्पाद अधीक्षक संजय पाटिल के निलंबन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। दोनों अधिकारीयों को निलंबित करने की जानकारी सामने आने के बाद उत्पाद शुल्क विभाग में हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने खरोडे और खटाल को जमानत दी है, वहीं पाटिल की गिरफ्तारी से पहले जमानत वाली याचिका को ख़ारिज कर दी। 

घुग्घुस स्थित गोदावरी बीयर बार एंड रेस्तरां के संचालक ने पुलिस उपाधीक्षक मंजूषा भोसले के पास शिकायत दर्ज कराई कि उप निरीक्षक चेतन खरोडे, कार्यालय अधीक्षक अभय खटाल ने उनसे रुपये की रिश्वत मांगी। इस शिकायत के आधार पर मंगलवार 7 मई को जाल बिछाया गया और खारोदे और खटाल दोनों को एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और पुलिस हिरासत की मांग की। जिसपर अदालत ने दोनों को 10 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

उत्पाद शुल्क विभाग ने खरोडे और खटाल दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है क्योंकि दोनों अधिकारी 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहे और फिर तीन दिनों तक जेल में रहे। साथ ही 7 मई से फरार चल रहे उत्पाद विभाग के अधीक्षक संजय पाटिल के निलंबन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है  इस मामले में पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से एसआईटी जांच की मांग की है, वहीं विधायक सुधाकर अड़बाले ने भी गृह मंत्री से तीनों अधिकारियों की संपत्ति की जांच की मांग की है।