logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जुआं अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, 11 को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: बल्लारपुर में पेपरमील का स्थानीय अपराध शाखा ने पिछली वर्धा नदी के किनारे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 1 लाख 78 हजार 300 रुपये का कीमती सामान जब्त किया। उक्त कार्रवाई 11 अप्रैल को की गई थी।

11 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम बल्लारशाह चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि, बल्लारपुर पेपर मिल के पीछे वर्धा नदी के किनारे निखिल रणदिवे द्वारा जुआ अड्डा चलाया जा रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और छापा मारा।

इस दौरान पुलिस ने जुआं खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 1 लाख 78 हजार 300 रुपये का सामान जब्त किया। 11 आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में धारा 12 (ए) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।