logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जुआ अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त, भिसी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: जिले के भिसी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत चक वाघाई तालाब के जंगल परिसर में लंबे समय से चल रहे जुए के अड्डे की गुप्त जानकारी स्थानीय अपराध शाखा को प्राप्त हुई। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक मक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने स्थानीय अपराध शाखा की टीम को तात्काळ कार्रवाई के आदेश दिए। 

स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने भिसी थाना क्षेत्र के चक वाघाई तालाब के पास जंगल में छापा मारते हुए जुए के अड्डे से 11 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में लाखों रुपए का नगद, मोबाइल फोन और वाहन सहित महत्वपूर्ण माल जब्त किया गया।विशेष बात यह है कि पिछले कई दिनों से भिसी थाना क्षेत्र में अवैध धंधे तेजी से पनप रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि इसमें भिसी पुलिस के कुछ अधिकारियों के अवैध कारोबारियों से "समझौते" और संबंध जिम्मेदार हैं। 

बताया जा रहा है कि यह जुआ अड्डा भी उन्हीं संबंधों का हिस्सा था और इस पर भिसी पुलिस के कुछ अधिकारियों की विशेष कृपा थी।इस वजह से यह अड्डा लंबे समय से बेखौफ तरीके से चलता रहा। लेकिन पुलिस अधीक्षक मक्का सुदर्शन ने जिले में अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उसी के तहत मिली गुप्त जानकारी के आधार पर इस अड्डे को ध्वस्त किया गया।अब देखना यह है कि इस जुआ अड्डे को संरक्षण देने वाले उन भिसी पुलिस के संदिग्ध अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं। इस दिशा में जिले भर के नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं।