logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शव ले जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटना का हुई शिकार; एक की मौत, दो घायल


चंद्रपुर: चंद्रपुर से शव लेकर छत्तीसगढ़ राज्य जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा आज मूल तहसील के जनाला गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान सचिन साखरे के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर के पास पड़ौली लखमापुर इलाके में कोयला डिपो में काम करने वाले केशवराम यादव की सोमवार रात मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ के मनकापुर जिले के बोहरमभेडी के मूल निवासी होने के कारण मंगलवार को उनके रिश्तेदार छगनलाल साहू और दो अन्य लोग मृतक केशवराम का शव लेने पहुंचे थे। तीनों स्कॉर्पियो क्रमांक MH34BF0050 से शव लेकर लखमापुर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए।

जैसे ही वाहन मूल चंद्रपुर मार्ग पर जनाला के पास स्कॉर्पियो चालक का वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकराकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें सचिन साखरे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी जैसे ही मूल पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीँ शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है।