logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल


चंद्रपुर: एफडीसीएम सिंदेवाही वन रेंज के जाटलापुर(बडा) कंपार्टमेंट क्रमांक-168 (गडमोशी बिट) में बाघ के हमले में एक 50 वर्षीय चरवाहा घायल हो गया. सूत्रों के अनुसार सिंदेवाही के दिलीप भिवाजी रेपकवार(50) मवेशियों को चराने के लिए जंगल के पास गए थे. तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर घायल कर दिया. 

इस बीच, वामन बोरकर जाटलापुर और सचिन बोरकर जाटलापुर दोपहिया वाहन पर जाटलापुर (बडा) गांव जा रहे थे. तभी बाघ से कुछ दूरी पर दिलीप रेपकवार को गंभीर रूप से घायल देखा गया. दोनो ने शोर मचाते हुवे घायल दिलीप रेपकवार को बाघ के चंगुल से बाहर निकाला और तुरंत दोपहिया वाहन पर सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल ले आए.

सिंदेवाही के ग्रामीण अस्पताल में डा. बी एम कुलसंगे ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर जखमी होने से शासकिय अस्पताल चंद्रपुर में रेफर किया. इस अवसर पर सिंदेवाही एफडीसीएम वनविभाग की वी पी धुर्वे उपस्थित थीं. इस संदर्भ में सिंदेवाही एफडीसीएम वनपरिक्षेत्र के एल एम जिंतलवाड से संपर्क करने पर संपर्क नही हो पाया.