logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सिंदेवाही तहसील में हाथियों का आतंक, नागरिकों में दहशत का माहौल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील में डेढ़ साल बाद एक बार फिर जंगली हाथियों का दल आ पहुंचा है।  रिहायशी इलाके में हाथियों के घूमने से  नागरिकों में दहशत का माहौल है। गढ़चिरौली के रास्ते आए ये हाथी  सावली और सिंदेवाही वन क्षेत्र में सक्रिय हैं।

सिंदेवाही तहसील के कलमगांव गन्ना और कुकड़हेटी इलाके में दो हाथियों को घूमते देखा गया। बताया जा रहा है कि हाथियों ने कुछ जगहों पर नागरिकों का पीछा भी किया, जिससे इलाके में काफी दहशत है। सिंदेवाही तहसील पहले से ही बाघों और अन्य जंगली जानवरों के आतंक से ग्रस्त है और अब इन जंगली हाथियों के आने से मानव-वन्यजीव संघर्ष और भी बढ़ गई है। 

वन विभाग को सूचना मिली कि हाथी शिवनी वन क्षेत्र के कुकड़हेटी  में घुस आया है। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। नागरिकों ने मांग की है कि वन विभाग  तत्काल हाथियों को पकड़े  ताकि किसी भी तरह की जनहानि  से बचा जा सके। क्यूंकि इससे पहले हाथियों ने गडचिरोली और गोंदिया जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है।