logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: युवक ने युवती की गाला रेतकर की हत्या, बल्लारशाह की घटना


चंद्रपुर: जिले के बल्लारशाह तहसील में बड़ी घटना हुई, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की धार-धार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना महाराणा प्रताप वार्ड के सम्यक चौक में हुई। मृतक की पहचान रक्षा कुमारी है। वहीं आरोपी का नाम सिनू दहागांवकर है और वह घटना के बाद से फरार है।

आरोपी सिनू दहागांवकर अपनी मां रामबाई के साथ बल्लारपुर के महाराणा प्रताप वार्ड सम्यक चौक में रहता है. कल रात उसकी मां रामबाई घर आई। उस वक्त देखा गया कि बच्ची घर में खून से लथपथ पड़ी है। जैसे ही यह खबर शहर में हवा की तरह फैली, वार्ड के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

इसी बीच बल्लारपुर थाने के इंस्पेक्टर आसिफराजा शेख पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बल्लारपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: