logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सास्ती में दिनदहाड़े युवक की हत्या, दो आरोपी फरार


चंद्रपुर: जिले की राजुरा तहसील के सास्ती में पुरानी दुश्मनी के कारण एक युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। आशीष बापू मोटकू पर रामनगर (सास्ती) के दो भाई-बहनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

आशीष कुछ दिन पहले ही वारदात को अंजाम देकर भाग निकला था। आरोपियों ने देशी शराब की दुकान के पास उसका पीछा किया। उस पर एक गली में हमला किया गया। इस हमले आशीष की मौत हो गई।  

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक अनिकेत हीरदे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया गया। जैसे ही नागरिक एकत्र हुए, स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए दंगा नियंत्रण दल तैनात किए गए। सास्ती गांव में बड़ी मात्रा में अवैध कारोबार चल रहा है। अवैध कारोबार पर तत्काल नियंत्रण की मांग की गयी है।