logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

फ्रेंडशिप डे पार्टी में बवाल; आयोजक ने पुलिस को दी धमकी, मंत्री का नाम लेकर झाड़ा रौब


नागपुर: कामठी रोड स्थित ईडन ग्रींज में रविवार रात आयोजित 'फ्रेंड्स एंड बियॉन्ड' फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद की सूचना पर पुराना कामठी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भीड़ को शांत कराने के लिए म्यूजिक बंद कर पार्टी को रोका गया।

पुलिस हस्तक्षेप के बाद जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आयोजन समिति का एक सदस्य पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आयोजक यह कहते सुना जा सकता है, "जरूरत पड़ी तो मैं सीधे राजस्व मंत्री बावनकुले से बात करूंगा।" माना जा रहा है कि उन्होंने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि“ उन्हे झगड़े की शिकायत मिली थी, मौके पर पहुंचकर संगीत बंद कराया गया और मामला शांतिपूर्वक सुलझा दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।”

सूत्रों के मुताबिक जब एक पुलिस अधिकारी ने आयोजक से वरिष्ठ अधिकारी से बात करने को कहा तो आयोजक ने मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। जोन 5 के डीसीपी निकेतन कदम ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और जल्द ही आयोजक को तलब किया जाएगा ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।