logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पूल पार्टी में बवाल: युवकों ने रिसॉर्ट मैनेजर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार


- पवन झबाडे

चंद्रपूर: चंद्रपूर शहर से दूर शांति और मनोरंजन के लिए बनाए गए रिसॉर्ट अब धीरे-धीरे तुम्ही खेल की जगह बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक  मामला सोमवार सुबह दूर्गापुर थाना क्षेत्र के पद्मापुर के पास स्थित पोद्दार रिसॉर्ट में सामने आया, जहाँ पुल पार्टी करने आए युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर DJ को लेकर विवाद करते हुए रिसॉर्ट के मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया।

घुग्घुस निवासी 5 युवक सोमवार सुबह लगभग 11 बजे पोद्दार रिसॉर्ट पहुंचे। नशे की हालत में उन्होंने रिसॉर्ट में DJ बजाने को लेकर विवाद किया। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने मैनेजर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दूर्गापुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर सभी 5 आरोपियों को भद्रावती से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ललित गाताडे, आकाश आसुटकर, विष्णु बोंगाले, करण तीर्थगिरिवार और कृष्णा तोगार शामिल हैं, जो सभी घुग्घुस के निवासी बताए जा रहे हैं।