logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खुदको उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का रिश्तेदार बताकर 70 लोगों से ठगे 10 करोड़ रुपये, आरोपी महिला यवतमाल पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: खुदको उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का रिश्तेदार बताकर 70 लोगों से करीब 10 करोड़ की ठगी करने वाली महिला को यवतमाल की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला का नाम मीरा फडणीस है और घोटाले में उसका साथी अनिरुद्ध होशिंग फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है। दिलचस्प बात यह है कि उसने और होशिंग ने केंद्रीय मंत्रालय के पर्यटन विभाग में सलाहकार के रूप में नियुक्त होने का दावा करके ठगी की।

अमीश मीरा फडणीस और अनिरुद्ध होशिंग पर्यटन मंत्रालय की योजना में निवेश करने और भारी रिटर्न मिलने की बात कहकर लोगों को ठगते थे। मीरा से अनिरुद्ध का परिचय पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में हुआ था। उन्होंने कई लोगों से इंवेस्टमनेट के नाम पर पैसे लिए थे और सौदा पूरा होने के बाद रिफंड शुरू का झांसा दिया था। लेकिन ऐसा कोई सौदा अभी हुआ ही नहीं। 

मीरा के यवतमाल आने की जानकारी मिलने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने मीरा को हिरासत में ले लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।