logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में मिला चिमूर की महिला का शव, प्रेमी पुलिसकर्मी ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: चंद्रपुर शहर पुलिस बल से बर्खास्त एक पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को बेलतरोड़ी मार्ग पर घरहरी गांव के पास जंगल में दफनाया। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस ने पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी बर्खास्त पुलिसकर्मी का नाम नरेंद्र दाहुले है और मारी गई महिला का नाम अरुणा काकड़े है।

मृतक अरुणा अभय काकड़े (36) चंद्रपुर जिले के चिमूर की रहने वाली हैं। महिला की देवांश जनरल स्टोर्स नाम से दुकान है। वह दुकान के लिए कुछ कॉस्मेटिक सामान खरीदने के लिए 26 नवंबर को नागपुर आई थी।

वह नागपुर के गांधीबाग इलाके में पहुंची थी। दोपहर 12 बजे अरुणा ने पति को फोन कर बताया कि वह नागपुर पहुंच गई है। इसके बाद महिला का फोन बंद हो गया। शाम को भी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति को चिंता हुई। वह अरुणा की तलाश करने लगे। आखिरकार उनके पति ने चिमूर पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर में भी तहसील पुलिस ने गुमशुदगी की जांच शुरू कर दी। आख़िरकार चंद्रपुर पुलिस बल की साइबर सेल ने तकनीकी जांच की और महिला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली। इसमें चंद्रपुर पुलिस बल से बर्खास्त पुलिस अधिकारी नरेंद्र दाहुले के शामिल होने का संकेत सामने आया। उसे हाल ही में चंद्रपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।

अरुणा काकड़े की गुमशुदगी में उसकी भूमिका संदिग्ध थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसे कुबूला कि उसने अरुणा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कार को नागपुर के कुछ हिस्सों में घुमाया। आरोपी ने बताया कि कहीं जगह नहीं मिलने के बाद उसने मृतका का शव बेलतरोड़ी रोड पर बेलहारी गांव के पास जंगल में दफनाया दिया। 

चंद्रपुर पुलिस आरोपी को नागपुर ले आई। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर चंद्रपुर पुलिस ने तहसीलदारों की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला। फिलहाल इस मामले में चंद्रपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है।