logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: शहर के मुस्लिम लाइब्रेरी चौक की घटना, डकैती की योजना बना रहे 8 लोग गिरफ्तार


भंडारा: शहर के मुस्लिम लाइब्रेरी चौक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भंडारा पुलिस ने घात लगाकर डकैती की योजना बना रहे आठ लोगों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है.

भंडारा पुलिस को सूचना मिली कि भंडारा शहर के मुस्लिम लाइब्रेरी चौराहे पर अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग छुपे हुए हैं, स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्हें घेर लिया और हिरासत में लिया. साथ ही उनकी दोनों गाड़ियों से हथियार, मिर्च पाउडर, रस्सी, हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड, चाकू, डंडे मिले.

इन सभी आरोपियों ने भंडारा के वसीम उर्फ ​​टिंकू खान के संपर्क में होने की बात कबूली. वसीम उर्फ ​​टिंकू खान भंडारा का रहने वाला है और जानकारी सामने आई है कि वह भंडारा जिले के शिव सेना शिंदे गुट का के फुटपाथ यूनियन जिला अध्यक्ष है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम भंडारा निवासी वसीम उर्फ ​​टिंकू खान (23), विनायक नेवारे, शाहाबाद साबिर खान, प्रकाश भालाधरे, संकेत बोरकर, संजय पाटिल, रोहन ठाकरे रमेश खोबरागड़े, सभी गोंदिया निवासी है.